Main Article Content
Abstract
सशक्तिकरण शब्द अंग्रेजी भाषा के ‘एंपावरमेंट’ शब्द का हिंदी रूपांतर है। जिसका अर्थ है किसी को अधिकार देना या अधिकारियों करना। सशक्तिकरण से तात्पर्य उस प्रक्रिया से है जो निशक्त लोगों को उनके जीवन की परिस्थितियों पर अधिक नियंत्रण प्राप्त करने में मदद करें। यह प्रक्रिया न केवल संसाधनों पर अधिक नियंत्रण पाने बल्कि अधिक आत्मविश्वास तथा सामान आधार पर निर्णय लेने की क्षमता की ओर भी इंगित करता है अर्थात् सशक्तिकरण समाज के कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान व सहूलियतें देकर उन्हें शक्तिशाली वर्ग के बराबर लाने का प्रयत्न है।सशक्तिकरण का अर्थ उस संपूर्ण शक्ति से है जो विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम बनाती है।